
Timur Ivanov
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच अभी भी युद्ध जारी है। 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए इस युद्ध को 2 साल से भी ज़्यादा समय हो चुका है लेकिन अभी भी यह युद्ध जारी है। हालांकि इस युद्ध के बीच रूस में भी समय-समय पर कई ऐसी स्थितियाँ आई जिनकी वजह से बड़े पद पर लोगों को भी मुश्किलें हुई हैं। हाल ही में ऐसा ही एक और व्यक्ति के साथ हुआ है। तिमुर इवानोव (Timur Ivanov), जो रूस के डिप्टी रक्षा मंत्री है, को हाल ही में पुलिस ने पकड़ लिया है।
रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा
इवानोव को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया है। मॉस्को सिटी कोर्ट ने भी इस बारे में पुष्टि की है। इवानोव के इस भ्रष्टाचार की वजह से ही उन्हें पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार रिश्वत की राशि भी मामूली नहीं थी।
भेजा गया 2 महीने की हिरासत में
इवानोव को रिश्वत लेने के आरोप में 2 महीने की हिरासत में भेज दिया गया है। मॉस्को सिटी कोर्ट के आदेशानुसार इवानोव को 23 जून तक हिरासत में रहना पड़ेगा।
15 साल तक की हो सकती है सज़ा
इवानोव को रिश्वत लेने के इस मामले में 15 साल तक की जेल की सज़ा हो सकती है।
Published on:
24 Apr 2024 03:18 pm

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
