3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जर्मनी में रूसी दूतावास के बाहर मिला राजनयिक का शव अधिकारियों का दावा- यह खुफिया एजेंट था

जर्मनी में अधिकारियों ने मृत मिले एक रूसी राजनयिक को रूसी खुफिया एजेंसी के लिए काम करने वाला सीक्रेट एजेंट बताया है। स्थानीय पुलिस अभी तक मौत के कारणों का स्पष्ट तौर पर पता नहीं लगा सकी है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 6 Nov 2021, 6:07 PM IST

spy.jpg

नई दिल्ली।

बर्लिन में रूसी दूतावास के सामने एक राजनयिक का शव मिला है, जिससे जर्मनी और रूस दोनों ही देशों में हड़कंप मचा हुआ है। यह शव सड़क किनारे फुटपाथ पर पड़ा था।

जर्मनी में अधिकारियों ने मृत मिले एक रूसी राजनयिक को रूसी खुफिया एजेंसी के लिए काम करने वाला सीक्रेट एजेंट बताया है। स्थानीय पुलिस अभी तक मौत के कारणों का स्पष्ट तौर पर पता नहीं लगा सकी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 35 वर्षीय राजनयिक का शव 19 अक्टूबर की सुबह सड़क किनारे फुटपाथ पर मिला था। पहली नजर में यह मौत दूतावास की ऊपरी मंजिल से नीचे गिरने से हुई लग रही थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि वह क्यों गिर गया या मौत का कारण क्या था।

यह भी पढ़ें:- जर्मनी, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और चीन समेत कई देशों में कोरोना ने तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड, रूस में 24 घंटे में 1192 मौतें

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृत राजनयिक को 2019 से बर्लिन में रूसी दूतावास में दूसरे सचिव के रूप में मान्यता दी गई थी। हालांकि, जर्मन सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि वह रूस की आंतरिक सुरक्षा और काउंटर इंटेलिजेंस सर्विस एफएसबी का अंडरकवर एजेंट था। वह रूसी खुफिया एजेंसी में काफी ऊंचे ओहदे पर तैनात था।

यह भी पढ़ें:-टेक्सास में संगीत समारोह में उमड़ी भीड़, भगदड़ मचने से 8 की मौत, कई घायल

वहीं, रूसी दूतावास ने अपने मृतक अधिकारी का नाम बताए बिना हादसे को दुखद करार दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि रूसी दूतावास ने अपने राजनयिक के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया था। रूस ने डिप्लोमेटिक इम्यूनिटी का हवाला देते हुए जर्मन अधिकारियों के इस मामले में जांच न करने का आग्रह किया है। जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने भी रूसी राजनयिक के मौत की पुष्टि की है, लेकिन इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।