रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) 3 साल पूरे होने के बावजूद अभी भी जारी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूसी सेना ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर हमला कर दिया था और तभी से यह युद्ध जारी है। रूस के खिलाफ चल रहे युद्ध में अब तक यूक्रेन को जान-माल का काफी नुकसान हो चुका है। इतना ही नहीं, कई यूक्रेनी शहर भी तबाह हो चुके हैं। हालांकि रूसी सेना के भी कई सैनिक इस युद्ध में मारे जा चुके हैं। दूसरे विश्व युद्ध के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा युद्ध है। पर क्या आपको पता है कि यह युद्ध जब शुरू हुआ था, उसके दो महीने के भीतर ही रुक सकता था? जी हाँ, आपने सही पढ़ा। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अप्रैल 2022 में ही रुक सकता था, पर दो देशों की वजह से ऐसा नहीं हो सका।