यूक्रेन के खिलाफ युद्ध रोकने के लिए पुतिन की कुछ शर्तें हैं। पहली शर्त है यूक्रेन को खेरसन (Kherson), डोनेत्स्क (Donetsk), लुहांस्क (Luhansk) और ज़ापोरिज़िया (Zaporizhia) से अपनी सेना हटाकर इन चारों इलाकों को रूस के हवाले करना होगा। पुतिन की दूसरी शर्त है कि यूक्रेन को नाटो (NATO) की मेम्बरशिप के बारे में भूलना होगा। पुतिन ने कहा है कि अगर उनकी ये दो शर्तें मान ली जाती हैं, तो वह तुरंत ही युद्ध को रोक देंगे।