विमान क्रैश (Plane Crash) और हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) के मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं, जो चिंता का विषय है। आए दिन ही कहीं न कहीं इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती हैं और पिछले कुछ महीनों में इन घटनाओं में इजाफा हुआ है। पिछले कुछ महीनों में अमेरिका (United States Of America) में इस तरह के काफी मामले सामने आए हैं और अब एक बार फिर अमेरिका में ऐसा एक मामला सामने आया है। कैलिफोर्निया (California) राज्य के सैन डिएगो (San Diego) शहर में गुरुवार को एक छोटा प्लेन क्रैश हो गया।