सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने कुछ समय पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए 14 देशों के नागरिकों को काम के लिए दिए जाने वाले वर्क वीज़ा (Work Visa) पर बैन लगा दिया था। इससे उन 14 देशों के निवासियों के लिए सऊदी अरब जाकर काम करने के अवसरों पर भी रोक लग गई थी। हालांकि अब सऊदी अरब ने अपने फैसले को वापस लेते हुए उन 14 देशों पर लगाए वर्क वीज़ा के बैन को हटा दिया है। सऊदी अरब के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने इस फैसले की पुष्टि की है।