Germany Christmas Market Attack: जर्मनी के मैगडेबर्ग में क्रिसमस बाजार में बीती शुक्रवार शाम को एक भीषण हमला हो गया। यहां के इस क्रिसमस बाजार में एक सऊदी अरब (Saudi Arabia) के डॉक्टर ने भीड़ पर कार चढ़ा दी, और लोगों को कुचलता चला गया। इस भयानक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और वहीं 68 लोग घायल हो गए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी डॉक्टर ने जानबूझ कर कार भीड़ पर चढ़ाई थी।