पिछले दशक में, TEP के लड़ाके सीरिया के युद्ध में शामिल थे। उन्होंने अपदस्थ सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के वफादार बलों के खिलाफ बड़े हमलों में शामिल थे। ऐसा माना जाता है कि लताकिया और टार्टस जैसे रणनीतिक सीरियाई शहरों पर कब्जा करने में TIP लड़ाकों ने बड़ी भूमिका निभाई। वहीं अब बशर अल-असद शासन के पतन के साथ, TIP ने पूर्वी तुर्किस्तान (झिंजियांग) को 'आजाद' करने की कसम खाई है, जो राजधानी उरुमकी, काशगर और अक्सू जैसे अहम XUAR शहरों के लिए सीधा खतरा है।