गुलाम हैदर ने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने सीमा के नवजात बच्चे को 'नाजायज' करार दिया। साथ ही, सीमा के वकील और मुंहबोले भाई ए.पी. सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह 'नाजायज औलाद' के जन्म पर बधाई देकर भारत को बदनाम कर रहे हैं। गुलाम ने कहा, "ऐसे भाई पर लानत है, जो नाजायज औलाद की बधाइयां दे रहा है। सचिन और उसके परिवार का नाम लो, पूरे इंडिया को क्यों बदनाम कर रहे हो?"