25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घरेलू विमान में निकला ज़िंदा सॉंप: उड़ान दो घंटे लेट, यात्रियों में मचा हड़कंप !

Snake on a Plane Australia Flight Incident: मेलबर्न एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले एक फ्लाइट में कार्गो के अंदर सांप मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

MI Zahir

•

Updated: 2 Jul 2025, 5:49 PM IST

Snake on a Plane Australia Flight Incident

विमान में निकला ज़िंदा सॉंप ऐसा था। (फोटो: X Handle FL360aero)

Snake on a Plane Australia Flight Incident: भारत में अहमदाबाद विमान दुर्घटना (Ahmedabad plane crash) के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की एक घरेलू उड़ान (Virgin Australia snake incident) में टेकऑफ से पहले कार्गो सेक्शन में एक ज़िंदा सॉंप (Snake on plane) पाया गया। ये फ्लाइट मेलबर्न से ब्रिस्बेन जाने वाली थी। सांप को पकड़ने के लिए पेशेवर स्नेक कैचर मार्क पेले को बुलाया गया। वह हीरो की तरह आया। पेले ने कहा कि सांप कार्गो के अंधेरे हिस्से में था और अगर वह विमान के किसी पैनल के पीछे चला जाता, तो पूरी फ्लाइट को कैंसिल (Australia flight delay) करना पड़ता। पेले ने एक ही बार में सॉंप पकड़ लिया।

दो घंटे की देर, लेकिन बड़ी मुसीबत टली

इस घटना के चलते फ्लाइट ने लगभग दो घंटे की देरी से उड़ान भरनी पड़ी, लेकिन खुशकिस्मती से कोई यात्री घायल नहीं हुआ और सब कुछ समय रहते संभाल लिया गया।

आखिर सांप का क्या हुआ ?

यह सॉंप “ग्रीन ट्री स्नेक” (हरा पेड़-सांप) था, जो विषहीन होता है। जिसे मेलबर्न के एक पशु चिकित्सक के पास भेजा गया है, जो इसे किसी लाइसेंसधारी सॉंप पालक को देगा, क्योंकि कानून के अनुसार इसे जंगल में नहीं छोड़ा जा सकता।

सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन आए

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इसे "Snake on a Plane – Real Life Edition" बताते हुए मिक्स रिएक्शन दिए। कई ने डर जताया तो कुछ ने कहा कि सांप को नुकसान नहीं पहुंचा, यह राहत की बात है।

किसी सामान के साथ चुपके से ब्रिस्बेन से मेलबर्न आया होगा

एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी अब जांच कर रहे हैं कि सॉंप आखिर विमान के अंदर कैसे पहुंचा। माना जा रहा है कि यह किसी सामान के साथ चुपके से ब्रिस्बेन से मेलबर्न आया होगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जाएगी।

पेट कंट्रोल और वन्य जीवों की निगरानी मजबूत हो

बहरहाल यह घटना बताती है कि एयरपोर्ट कार्गो जांच प्रणाली में सुधार की जरूरत है। साथ ही यह बहस भी तेज हो गई है कि पेट कंट्रोल और वन्य जीवों की निगरानी कैसे मजबूत की जाए, ताकि इस तरह के जीव विमान या सार्वजनिक जगहों पर न घुस सकें।

ये भी पढ़ें: मैं डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों से नहीं डरता ! गिरफ़्तारी की चेतावनी पर ज़ोहरान ममदानी का करारा जवाब