समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रसूल ने अपने संबोधन में ट्रंप पर 'वैश्विक श्वेत वर्चस्ववादी आंदोलन' का नेतृत्व करने और कूटनीति के मामले में स्थापित मानदंडों और प्रथाओं को तोड़ने का आरोप लगाया। ट्रंप प्रशासन के इस फैसले पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने खेद व्यक्त किया है। राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, उन्होंने सभी संबंधित और प्रभावित हितधारकों से अपील की कि वे इस मामले में स्थापित राजनयिक शिष्टाचार बनाए रखें। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका अमेरिका के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।"