14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पेन में तबाही वाली बाढ़, अब तक 207 लोगों की मौत और करीब 2,000 लापता

Spain Floods: स्पेन में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। इस वजह से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Floods in Spain

Floods in Spain

मौसम कब पलटी मार जाए,स इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसा ही कुछ स्पेन में देखने को मिला। स्पेन के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्से वैलेंसिया, कैस्टिला-ला मांचा और अंडालूसिया में 29 अक्टूबर को अचानक से आई मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ आ गई। बाढ़ के आने से हाहाकार मच गया। अचानक आई इस बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि कई सड़कें, गाड़ियाँ बह गई, पुल टूट गए, रेलवे की सुरंगें ध्वस्त हो गई जिससे कई जगह की ट्रेनें ठप हो गई , फसलें तबाह हो गई। कई घरों को भी बाढ़ की वजह से काफी नुकसान पहुंचा। बड़ी संख्या में घरों की बिजली गुल हो गई। कच्चे घर तो बाढ़ की चपेट में आ गए और बह गए। इस बाढ़ की वजह से जान-माल का काफी नुकसान हुआ।

अब तक 207 लोगों की मौत

स्पेन के वैलेंसिया, कैस्टिला-ला मांचा और अंडालूसिया में अचानक आई इस बाढ़ की वजह से अब तक 207 लोगों की मौत हो चुकी है। देश के समन्वित और एकीकृत संचालन केंद्र की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई।

करीब2,000 लोग अभी भी लापता

बाढ़ की वजह से स्पेन के वैलेंसिया, कैस्टिला-ला मांचा और अंडालूसिया में अभी भी करीब 2,000 लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। इसके लिए 2,000 सैनिकों को लगाया गया है और उन्हें 400 व्हीकल्स और 15 हेलीकॉप्टर्स भी दिए गए हैं, जिससे बचाव कार्य में मदद मिल सके।

बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा

बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि बचाव टीम अपनी पूरी कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें- पनामा में रोड एक्सीडेंट, 5 लोगों ने गंवाई जान