13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाटो मुख्यालय पर फहराया स्वीडन का राष्ट्रीय ध्वज

Sweden In NATO: स्वीडन अब नाटो का सदस्य बन चुका है। सोमवार को इसका राष्ट्रीय ध्वज नाटो मुख्यालय पर फहराया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
sweden_flag_at_nato_headquarters.jpg

Swedish flag hoisted at NATO headquarters

स्वीडन (Sweden) अब नाटो (NATO - North Atlantic Treaty Organization) का सदस्य बन चुका है। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बाद से ही स्वीडन ने नाटो में शामिल होने के प्रयास तेज़ कर दिए थे। ऐसे में स्वीडन के नाटो में शामिल होने से नाटो में अब 32 सदस्य देश हो गए हैं और अब इसमें 30 यूरोपीय देश और 2 नॉर्थ अमेरिकी देश शामिल हैं। नाटो के सभी मेंबर देश सैन्य मामलों में एक-दूसरे की मदद करते हैं। इसका सबसे ज़्यादा फायदा नाटो में शामिल छोटे देशों को मिलता है। अब नाटो में शामिल होने का स्वीडन का इंतज़ार खत्म हो गया और 7 मार्च को ही स्वीडन को नाटो की सदस्यता मिल गई। और सोमवार को नाटो मुख्यालय में कुछ ऐसा हुआ जिसका स्वीडन को काफी समय से इंतज़ार था।


नाटो मुख्यालय पर फहराया स्वीडिश राष्ट्रीय ध्वज

स्वीडन नाटो का 32वां सदस्य देश बन गया है। स्वीडन के नाटो में शामिल होने पर सोमवार को बेल्जियम (Belgium) की राजधानी ब्रसेल्स (Brussels) में स्थित नाटो के मुख्यालय पर नाटो के दूसरे सदस्य देशों के साथ स्वीडन का झंडा फहराया गया। नाटो प्रमुख जेंस स्टोल्टेनबर्ग (Jens Stoltenberg) के साथ ही स्वीडिश पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन (Ulf Kristersson) भी इस मौके पर मौजूद रहे।


स्वीडिश सेना ने जताई खुशी

नाटो में शामिल होने पर स्वीडिश सेना ने भी अपनी खुशी जताई। स्वीडिश सेना को नाटो से सैन्य समर्थन मिलेगा और इससे उनकी मज़बूती भी बढ़ेगी। यह स्वीडन की सुरक्षा के लिहाज से भी काफी अहम है।

यह भी पढ़ें- हवा में ही विमान का बिगड़ा संतुलन, 50 यात्री घायल