6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ तालिबान का एक और सख्त कदम, ब्यूटी पार्लर पर लगाया बैन

Taliban's Another Strict Decision Against Women: जब से अफगानिस्तान की सत्ता में तालिबान की वापसी हुई है, तब से ही देश की जनता परेशान है। तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद सबसे बुरा असर पड़ा है महिलाओं पर। हाल ही में तालिबान ने अफगान महिलाओं के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Jul 04, 2023

beauty_salons_banned_in_afghanistan.jpg

Women's beauty salons banned in Afghanistan

अफगानिस्तान (Afghanistan) की जनता 15 अगस्त, 2021 का दिन कभी नहीं भूलेगी। इसी दिन आतंकी संगठन तालिबान (Taliban) ने देश में सरकार का तख्तापलट करते हुए सत्ता पर कब्ज़ा जमा लिया था। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज़ होते ही सबकुछ बदल गया। तालिबान के शासन में अफगानिस्तान में अर्थव्यवस्था, कानून व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था के साथ ही सब कुछ मानो चरमरा सा गया। इतना ही नहीं, तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद लोगों को उनके मानवाधिकारों से भी वंचित रखा जाने लगा। पर अगर गौर किया जाए, तो तालिबान के शासन में सबसे बुरा असर महिलाओं पर पड़ा। मानवाधिकारों के हनन के साथ ही महिलाओं पर कई तरह के बैन लगा दिए गए। हाल ही में तालिबान ने अफगान महिलाओं पर एक नया बैन लगाया है।


महिलाओं के ब्यूटी पार्लर्स पर लगाया बैन

हाल ही में तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं के ब्यूटी पार्लर्स पर बैन लगा दिया है। तालिबान ने एक मौखिक फरमान जारी करते हुए पूरे अफगानिस्तान में महिलाओं के ब्यूटी पार्लर्स पर बैन लगा दिया है। साथ ही महिलाओं के ब्यूटी पार्लर्स के लाइसेंस भी रद्द करने का फैसला लिया है। तालिबान के सदाचार मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद आकिफ महाजर ने टोलो न्यूज को इस बात की जानकारी दी।


यह भी पढ़ें- इमरान खान को मिली राहत, इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने तोशखाना मामले में जमानत याचिका को दी मंजूरी

मेकअप आर्टिस्ट्स ने किया फैसले का विरोध


तालिबान के इस फैसले का अफगान मेकअप आर्टिस्ट्स ने विरोध किया है और इस फैसले को पूरी तरह से गलत बताया है। एक मेकअप आर्टिस्ट ने गुस्से में कहा, "अगर हमारे परिवार के आदमियों के पास नौकरी होगी, तो हमें घर से बाहर निकलने की ज़रूरत नहीं होगी। पर अगर आदमियों के पास भी नौकरी नहीं होगी, तो घर चलाने के लिए हमें नौकरी करनी ही पड़ेगी। अगर नौकरी नहीं करें, तो क्या हमें भूखे मर जाना चाहिए?"

पहले भी लगाए जा चुके हैं कई बैन

यह पहला मौका नहीं है जब तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं पर बैन लगाया है। इससे पहले भी अफगानिस्तान में लड़कियों और महिलाओं पर कई बैन लगाए जा चुके हैं। लड़कियों को सिक्स्थ क्लास से आगे पढ़ने की अनुमति नहीं है। लड़कियाँ कॉलेज, यूनिवर्सिटी, जिम, ओपन रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर नहीं जा सकती। ज़्यादातर सेक्टर्स में महिलाओं के काम करने पर बैन लगा है। कई बार महिला पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंसों में जाने की अनुमति नहीं दी जाती। महिलाओं को एंटरटेनमेंट फील्ड में हिस्सा लेने नहीं दिया जाता। उन्हें खेलों में हिस्सा लेने से मना किया जाता है। और अब तालिबान ने महिलाओं के ब्यूटी पार्लर्स पर ही बैन लगा दिया है।


यह भी पढ़ें- रुसी आर्मी ने यूक्रेनी काउंटरऑफेंसिव का दिया जवाब, मॉस्को के पास मार गिराए 5 ड्रोन्स