पाकिस्तान (Pakistan) इस समय आतंरिक और बाहरी कलह से जूझ रहा है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच तनाव कम होने की जगह बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान में 46 लोग मारे गए थे। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के शिन स्टार्गी अड्डा, सोरज़ाघमी, अलमस्ती और मार्घई इलाकों में टीटीपी (तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान) के ठिकानों को निशाना बनाया गया था। हालांकि इन हमलों में कई निर्दोष लोग भी मारे गए। इसके बाद अफगानिस्तान की तालिबान (Taliban) सरकार ने पाकिस्तान से बदला लेने की ठान ली। पाकिस्तान के हमले का जवाब देने के लिए तालिबानी लड़ाके बड़ी संख्या में पाकिस्तान की ओर निकल पड़े थे और अब कई तालिबानी लड़ाके पाकिस्तान में घुस गए हैं।