
Terrorist attack in Pakistan
पाकिस्तान (Pakistan) में आतंकवाद काफी फ़ैल चुका है। लंबे समय तक पाकिस्तान ने आतंकवाद को पनाह देने के साथ ही दूसरे देशों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में मदद भी की। पर अब आतंकवाद पाकिस्तान में भी एक बड़ी समस्या बन चुका है। आए दिन पाकिस्तान में आतंकी हमलों के मामले सामने आते रहते हैं। इसी तरह की एक और घटना आज, मंगलवार, 12 दिसंबर को पाकिस्तान में घटित हुई। पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान (Dera Ismail Khan) शहर के एक पुलिस स्टेशन में आज आतंकियों ने हमला करते हुए आतंकी गतिविधि को अंजाम दिया।
24 लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान शहर के एक पुलिस स्टेशन में आज कुछ आतंकी एक ट्रक लेकर तेज़ी से घुस गए और यह ट्रक विस्फोटकों से लदा हुआ था। इस पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों के साथ ही पाकिस्तानी सेना के सैनिक भी थे, क्योंकि पाकिस्तानी आर्मी इस पुलिस स्टेशन का इस्तेमाल करती थी। आतंकियों ने पुलिस स्टेशन में घुसकर बमबारी करने के साथ ही अंधाधुंध गोलीबारी भी की। इस हमले में 24 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं।
मलबे में फंसे लोग
हमले की वजह से पुलिस स्टेशन की ईमारत भी ढह गई। ऐसे में कुछ मृतकों के शव मलबे के नीचे दबे हैं जिन्हें निकाला जा रहा है। घायलों को भी मलबे के नीचे से निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।
किस ने किया हमला?
जानकारी के अनुसार इस हमले की ज़िम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकी संगठन तहरीक-ए-जिहाद ने ली है। रिपोर्ट के अनुसार यह आतंकी संगठन कुछ समय पहले ही अस्तित्व में आया है।
यह भी पढ़ें- स्विट्रज़लैंड में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
Published on:
12 Dec 2023 02:28 pm

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
