scriptस्विट्रज़लैंड में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत | Switzerland shooting leaves 2 people dead | Patrika News
विदेश

स्विट्रज़लैंड में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत

Switzerland Shooting: स्विट्ज़रलैंड में सोमवार को ताबड़तोड़ फायरिंग का एक मामला सामने आया है। इस ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में 2 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

Dec 12, 2023 / 12:00 pm

Tanay Mishra

switzerland_shooting.jpg

Shooting in Switzerland

दुनियाभर में जुर्म की वारदातों में इजाफा देखने को मिल रहा है। इनमें गन वॉयलेंस की घटनाएं भी शामिल हैं। आजकल गन वॉयलेंस के मामले ऐसी जगहों पर भी देखने को मिल रहे हैं जहाँ ऐसा होने की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। ऐसा ही एक मामला हाल ही में स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) में देखने को मिला। स्विट्ज़रलैंड में सोमवार को ताबड़तोड़ फायरिंग का एक मामला सामने आया। यह घटना स्विट्ज़रलैंड के सायन (Sion) शहर में हुई जब सोमवार को एक शख्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।


2 लोगों की मौत

स्विट्ज़रलैंड के सायन शहर में सोमवार को हुई फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हमले में 1 व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है और वहाँ उसका इलाज चल रहा है।

https://twitter.com/hashtag/Switzerland?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


आरोपी हुआ गिरफ्तार

स्विट्ज़रलैंड के सायन शहर में सोमवार को ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए 2 लोगों की जान लेने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कारण का नहीं हुआ खुलासा

पुलिस ने स्विट्ज़रलैंड के सायन शहर में सोमवार को ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए 2 लोगों की जान लेने वाले आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया है, पर अब तक इस घटना को अंजाम देने के पीछे के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें

बाइडन और नेतन्याहू में मतभेद, पर इज़रायल की मदद जारी रखेगा अमेरिका

Hindi News/ world / स्विट्रज़लैंड में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो