आतंकवाद (Terrorism) दुनिया के कई देशों में फ़ैल चुका है और समय-समय पर आतंकी हमलों के मामले भी सामने आते रहते हैं। अफ्रीकी देशों में भी आतंकवाद की वजह से स्थिति काफी खराब है और अक्सर ही आतंकी इन देशों में आतंक की घटनाओं को अंजाम देते हैं। कैमरून (Cameroon) भी ऐसे ही अफ्रीकी देशों में से एक है जहाँ आतंकवाद फैला हुआ है। बोको हराम (Boko Haram) नाम का आतंकी संगठन कैमरून समेत अफ्रीका में कई देशों में सक्रिय है और समय-समय पर न सिर्फ जनता के खिलाफ, बल्कि सेना और पुलिस के खिलाफ भी हमले करने से पीछे नहीं हटता। हाल ही में इसी तरह के आतंकी हमले (Terrorist Attack) का एक और मामला सामने आया है। बोको हराम के आतंकियों ने मल्टीनेशनल जॉइंट टास्क फोर्स की छावनी पर छापा मारते हुए सोमवार देर रात और मंगलवार को सैनिकों को निशाना बनाया।