टिकटॉक को लंबे समय से प्राइवेसी और डेटा के लिहाज से सुरक्षित नहीं माना जाता। भारत (India) में इसी वजह से इसे बैन किया जा चुका है। अमेरिका में भी पिछले कुछ समय से इसे बैन करने की मांग उठाई जा रही है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से ठीक पहले इसे बैन भी कर दिया गया था, लेकिन फिर ट्रंप ने इस पर लगे बैन को हटाकर इसे 75 दिन की राहत देने का फैसला लिया। हालांकि ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया है कि अमेरिका में टिकटॉक तभी चलेगा, जब चीन उसे किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने के लिए राज़ी हो जाएगा। हालांकि चीन के इस ऐप को बेचने की उम्मीद न के बराबर है, क्योंकि चीन के लिए टिकटॉक काफी फायदेमंद है।