रूस ने काला सागर में नेवी सीज़फायर पर सहमति तो जता दी है, लेकिन साथ ही एक बड़ी शर्त भी रख दी है। रूस की तरफ से साफ कर दिया गया है कि यह सीज़फायर तभी लागू होगा जब उनके ऊपर से खाने और फर्टिलाइज़र्स के ट्रेड से जुड़े प्रतिबंध हटाए जाएंगे। अमेरिका ने अभी तक ये प्रतिबंध हटाने का ऐलान नहीं किया है, पर जल्द ही ऐसा किया जा सकता है।