इज़रायल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच फिर से युद्ध शुरू हो गया है। दोनों पक्षों के बीच कुछ समय के लिए सीज़फायर चला, लेकिन फिर इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका, जिससे गाज़ा (Gaza) में एक बार फिर इज़रायली हमले शुरू हो गए हैं। इस समय रमजान का महीना चल रहा है और गाज़ा के साथ ही आसपास के इलाकों में रहने वाले मुस्लिम फिलिस्तीनियों में एक बार फिर खौफ का माहौल है। इज़रायली सेना ने गाज़ा में अपने ग्राउंड ऑपरेशन को भी बढ़ा दिया है और साथ ही हवाई हमले भी जारी है। इससे मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।