
Shootout in Tel Aviv of Israel
इज़रायल (Israel) में मंगलवार को जहाँ ईरान (Iran) ने करीब 180 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी, वहीं दूसरी तरफ देश के मुख्य शहर तेल अवीव (Tel Aviv) में गोलीबारी का मामला भी सामने आया है। मंगलवार की शाम को तेल अवीव के दक्षिणी उपनगर जाफा (Jaffa) में दो लोगों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। दोनों एक ट्राम से आए और उतरते ही लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। दोनों ने चाकू से भी लोगों पर हमला किया। जानकारी के अनुसार दोनों फिलिस्तीनी मुस्लिम आतंकी थे।
8 लोगों की मौत
तेल अवीव के जाफा उपनगर में मंगलवार को हुई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत हो गई है। लोकल पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है।
7 लोग घायल
इस आतंकी हमले में 7 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से जिन्हें गंभीर चोट आई, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जिन्हें ज़्यादा चोट नहीं आई, उन्हें मौके पर ही मेडिकल टीम ने प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराई।
दोनों आतंकी ढेर
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- क्लाउडिया शिनबाम ने ली शपथ, बनी मैक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति
Published on:
02 Oct 2024 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
