28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thailand-Cambodia Border Conflict: चौथे दिन भी जंग जारी, दोनों देश के सैनिक कर रहे एक-दूसरे पर गोलीबारी

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच आज चौथे दिन भी जंग जारी है। इससे दोनों देशों की बॉर्डर पर स्थिति गंभीर बनी हुई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 27, 2025

Border conflict between Thailand and Cambodia

Border conflict between Thailand and Cambodia (Photo - Washington Post)

थाईलैंड (Thailand) और कंबोडिया (Cambodia) के बीच बॉर्डर विवाद (Border Dispute) की वजह से शुरू हुई जंग में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। थाईलैंड में 1 सैनिक और 19 नागरिकों समेत 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, तो वहीं कंबोडिया में अब तक 5 सैनिकों और 8 नागरिकों समेत 13 लोग मारे गए हैं। इस जंग की वजह से दोनों देशों में अब तक करीब 130 लोग घायल हो चुके हैं। दोनों देशों ने सीज़फायर पर सहमति भी जताई है, लेकिन इसका फायदा नज़र नहीं आ रहा है।

चौथे दिन भी जारी जंग

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 24 जुलाई की सुबह जंग शुरू हुई थी जो आज, 27 जुलाई को यानी कि चौथे दिन भी जारी है। दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे पर जमकर गोलीबारी कर रहे हैं।

सीज़फायर पर सहमति के बावजूद नहीं रुक रही जंग

बीती देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया पर जंग को रोककर सीज़फायर प्रस्ताव को मानने के लिए दबाव बनाया था और दोनों देशों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया था। हालांकि सीज़फायर के प्रस्ताव को स्वीकार करने के बावजूद दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे पर गोलीबारी कर रहे हैं।


बॉर्डर पर हालात गंभीर

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रही जंग से दोनों देशों की बॉर्डर पर हालात गंभीर हैं। इस जंग के कारण दोनों देशों में बॉर्डर के पास के इलाकों में लोगों का डर का माहौल है। इसी वजह से थाईलैंड में बॉर्डर के पास के इलाकों में रह रहे करीब 1.4 लाख लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों में शरण लेने के लिए चले गए हैं। वहीं कंबोडिया में भी करीब 80,000 लोगों ने अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों में शरण ली है। इतना ही नहीं, कंबोडिया में बॉर्डर के पास के इलाकों में 536 स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इस फैसले से 1,30,000 छात्र और शिक्षक प्रभावित हुए हैं।