
Theft attempt failed (Photo - Video screenshot)
दुनियाभर में चोरी की घटनाएं काफी सामान्य होती जा रही हैं। आए दिन कहीं न कहीं चोर इन वारदातों को अंजाम देने की कोशिश करते हैं। हालांकि चोरी एक अपराध है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग मौका मिलते ही हाथ साफ करने से पीछे नहीं हटते। सोशल मीडिया के दौर में ऐसी घटनाओं के वीडियो भी अक्सर सामने आते रहते हैं। इसी तरह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है, जिसमें एक चोर की चालाकी उस पर ही भारी पड़ जाती है।
इस वीडियो में घर के अंदर का दृश्य दिखाई देता है। बाहर खड़ा एक शख्स दरवाजे में बने छोटे से गैप के जरिए हाथ अंदर डालकर कुंडी खोलने की कोशिश कर रहा होता है, ताकि वह दरवाजा खोलकर घर में घुस सके। उसका मकसद साफ तौर पर चोरी करना होता है।
जैसे ही चोर दरवाजा खोलने की कोशिश करता है, घर के अंदर मौजूद व्यक्ति बेसबॉल बैट लेकर वहाँ पहुंच जाता है। वह बिना देरी किए चोर के हाथ पर जोरदार वार कर देता है। चोट लगते ही चोर दर्द से कराह उठता है और तुरंत अपना हाथ पीछे खींच लेता है। इसके बाद वह बिना कुछ चुराए ही मौके से फरार हो जाता है और उसका प्लान फेल हो जाता है।
Published on:
21 Feb 2026 06:01 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
