7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तुर्की के इस्तांबुल में इजरायली दूतावास के पास अंधाधुंध फायरिंग; हमलावरों समेत 3 की मौत

तुर्किए की राजधानी इस्तांबुल में मंगलवार को इजरायली वाणिज्य दूतावास की इमारत के बाहर गोलीबारी हुई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में दो हमलावर सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Istanbul Shooting

इस्तांबुल में फायरिंग

Istanbul Shooting: मिडिल ईस्ट की आग अब तुर्की तक पहुंच गई है। तुर्की के इस्तांबुल शहर में इजरायली दूतावास की इमारत के पास भीषण गोलीबारी हुई है। इस घटना में दो हमलावर सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए है। रॉयटर्स समाचार एजेंसी के वीडियो में गोलियों की आवाज गूंजते ही एक पुलिस अधिकारी को बंदूक निकालते और छिपते हुए दिखाया गया। एक व्यक्ति खून से लथपथ दिखाई दिया। रॉयटर्स के मुताबिक, फुटेज में एक हमलावर जो गहरे रंग की टॉप पहने और पीठ पर बैग लिए हुए था, सफेद रंग की खड़ी पुलिस और सुरक्षा बसों के बीच घूमता हुआ और स्वचालित राइफल और हैंडगन से गोलीबारी करता हुआ दिखाई दिया।

घनी आबादी में है दूतावास

अल जजीरा की सिनेम कोसेओग्लू के अनुसार, गोलीबारी में तीन लोग शामिल थे, लेकिन तुर्की पुलिस ने उन्हें ढेर कर दिया है। कोसेओग्लू ने कहा कि जिस क्षेत्र में वाणिज्य दूतावास की इमारत स्थित है, वह घनी आबादी वाला है। इसमें कई व्यवसाय हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय भी शामिल हैं। इमारत के आसपास हजारों लोग काम करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि इजरायली वाणिज्य दूतावास इलाके की एक ऊंची इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित है।

इस्तांबुल के गवर्नर ने कहा कि हमलावरों ने इजरायली दूतावास पर हमला करने के लिए राइफलों और बंदूकों का इस्तेमाल किया। हमलावरों की पहचान या उनके मकसद के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।

कार में आए थे तीनों हमलावर

इस्तांबुल से रिपोर्ट करते हुए कोसेओग्लू ने कहा कि जिस प्रत्यक्षदर्शी से मैंने बात की, वह अपने सहकर्मी के साथ सिगरेट पी रहा था। तभी तीन लोग एक कार में आए, गोलीबारी करने की कोशिश की और फिर सुरक्षाकर्मियों ने उन पर जवाबी फायरिंग की।

राजनयिक मिशनों में अधिकांश स्थानीय लोग

कोसेओग्लू ने आगे कहा कि इस्तांबुल में वाणिज्य दूतावास भवन में कोई इजरायली राजनयिक कार्यरत नहीं है। तुर्की की राजधानी अंकारा में इजरायली दूतावास में भी कोई इजरायली राजनयिक नहीं है। उन राजनयिक मिशनों के भीतर कार्यरत कर्मचारी ज्यादातर स्थानीय लोग हैं जो वाणिज्य दूतावास या दूतावास के लिए काम कर रहे हैं। हमलावरों की पहचान या उनके मकसद के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुड़ी हुई है।