7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस के टॉप डिप्लोमैट निकोले कोब्रिनेट्स की तुर्की में रहस्यमयी मौत, होटल के कमरे में मिला शव

Top Russian Diplomat In Turkey Dies: रूस के टॉप डिप्लोमैट की हाल ही में तुर्की में रहस्यमयी स्थिति में मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
nikolay_kobrinets.jpg

Top Russian Diplomat Nikolay Kobrinets dies in Turkey

रूस (Russia) के टॉप डिप्लोमैट निकोले कोब्रिनेट्स ( Nikolay Kobrinets) की शुक्रवार को मौत हो गई। कोब्रिनेट्स कई देशों के डिप्लोमैट्स के साथ होने वाले शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए तुर्की (Turkey) के शहर इस्तांबुल (Istanbul) गए थे। इस्तांबुल में ही कोब्रिनेट्स की मौत हो गई। रूस की तरफ से भी कोब्रिनेट्स की मौत की पुष्टि की गई है। कोब्रिनेट्स सिर्फ टॉप रुसी डिप्लोमैट ही नहीं, बल्कि रुसी फेडरेशन के यूरोपीय कोऑपरेशन डिपार्टमेंट के प्रमुख भी थे।


रहस्यमयी मौत

कोब्रिनेट्स की रहस्यमयी स्थिति में मौत हुई। वह इस्तांबुल के तकसीम जिले के एक होटल में रुके हुए थे। शुक्रवार की सुबह जब वह मीटिंग में नहीं पहुंचे, तो उनके साथ काम करने वाले लोगों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने कोब्रिनेट्स के कमरे में जाकर चेक किया तो वह अपने कमरे में बिस्तर पर मृत्त अवस्था में मिले।


जांच शुरू

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। कोब्रिनेट्स की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट से पता चला है कि उनकी मौत हार्टअटैक से हुई, लेकिन पुलिस कोब्रिनेट्स की मौत को मर्डर एंगल से जोड़कर भी देख रही है और इसी वजह से जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- गाज़ा सिटी में घुसी इज़रायली सेना, रातभर गोलीबारी और बमबारी से दहलाया