Jack Ma cycling in Hangzhou: अलीबाबा के अरबपति सह-संस्थापक जैक मा (Jack Ma) एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनकी सादगी भरी साइकिल सवारी (Jack Ma cycling)। हांग्जो की सड़कों पर उन्हें अकेले, बिना किसी सुरक्षा के हांग्जो की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए (Jack Ma Hangzhou) देखा गया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे एक बार फिर उनके एक अरसे तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहने की वजह पर सवाल उठने लगे हैं। एक यूज़र ने 17 जुलाई को X (पहले ट्विटर) पर जैक मा (Jack Ma 2025 News) का वीडियो शेयर किया, जिसमें वे स्पोर्ट्सवियर पहने साइकिल चलाते नजर आए। लोगों ने इस सादगी पर हैरानी जताई। किसी ने उन्हें "आजाद और खुश" बताया तो किसी ने लिखा, "एक माली जैसा दिखने वाला अरबपति -चीन कितना सुरक्षित है कि उसे बॉडीगार्ड की जरूरत ही नहीं है!"