16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस-यूक्रेन युद्ध: G7 समिट में जेलेंस्की से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप की रूस से अपील

Trump-Zelensky Meeting: G7 समिट में डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोदिमिर जेलेंस्की की अहम मुलाकात हुई। जिसके बाद ट्रंप ने रूस से शांति समझौते की अपील की।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Jun 16, 2026

Trump Zelensky Meeting, Donald Trump, Volodymyr Zelenskyy, G7 Summit 2026, Trump Russia Peace Deal, Russia Ukraine War,

डोनाल्ड ट्रंप और वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की बात करते हुए। (फोटो सोर्स - एएनआई)

Russia-Ukraine War Update: दुनिया की नजरें फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन पर टिकी हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच हुई बातचीत चर्चा में है। इसी बातचीत के बाद ट्रंप ने रूस से शांति समझौता करने की अपील की और कहा कि वह युद्ध समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं, यूरोपीय देशों ने यूक्रेन के लिए अधिक सैन्य और कूटनीतिक समर्थन की जरूरत पर जोर दिया।

ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात के बाद शांति की नई उम्मीद

G7 सम्मेलन के दौरान ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई बातचीत को दोनों पक्षों ने पॉजिटिव बताया। ट्रंप ने इसे बहुत अच्छी बैठक करार देते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता होना चाहिए। युद्ध में लगातार सैनिकों की जान जा रही है और अब शांति की दिशा में ठोस कदम उठाने का समय आ गया है।

बैठक के बाद जेलेंस्की ने भी कहा कि उनकी प्राथमिकता यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करना और कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ाना है ताकि रूस युद्ध खत्म करने के लिए तैयार हो। यूरोपीय नेताओं का मानना है कि हाल के महीनों में युद्ध के मैदान में यूक्रेन की स्थिति पहले से बेहतर हुई है, इसलिए यह समय कीव को और अधिक सहायता देने का है।

ईरान डील पर भी बढ़ी चिंता

G7 सम्मेलन में ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। यूरोपीय नेताओं ने अमेरिका को आगाह किया कि जल्दबाजी में किया गया कोई अंतरिम समझौता ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को और मजबूत कर सकता है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि किसी भी समझौते को मजबूत, गंभीर और ज्यादा समय के लिए होना चाहिए। वहीं ट्रंप ने दावा किया कि प्रस्तावित समझौते में स्पष्ट रूप से यह सुनिश्चित किया गया है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा।

इसके अलावा G7 देशों ने होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही और वैकल्पिक व्यापार मार्गों पर भी चर्चा की। कुल मिलाकर, सम्मेलन ने संकेत दिया कि आने वाले महीनों में यूक्रेन युद्ध और ईरान मुद्दे पर वैश्विक कूटनीति और तेज हो सकती है।