इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें प्रयागराज के महाकुंभ से लाया गया गंगाजल भेंट किया, जबकि तुलसी गबार्ड ने प्रधानमंत्री मोदी को तुलसी की माला दी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर बताया कि महाकुंभ के दौरान 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया, जिससे यह विश्व का सबसे बड़ा मानव समागम बना। इससे पहले, तुलसी गबार्ड ने रक्षा मंत्री राजनाथसिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की, जिनसे द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग, खुफिया जानकारी साझा करने और समुद्री सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा की गई।