21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्विटर ने रोकी पैसे देकर ब्लू टिक लेने की सर्विस, जाने क्या है वजह

ट्विटर ने 8 डॉलर वाले सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम को फिलहाल सस्पेंड कर दिया है। ट्विटर द्वारा वेरिफेकेशन सिस्टम के लिए पैसा चुकाने का सिस्टम लॉन्च करने के बाद कुछ यूजर्स ने इसका दुरुपयोग करना शुरु कर दिया। कई यूजर्स ने बड़ी कंपनियों के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को गुमराह करना शुरू कर दिया।
2 min read
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Nov 12, 2022

Twitter Blue Subscription Unavailable After Rise In Fake Accounts

Twitter Blue Subscription Unavailable After Rise In Fake Accounts

ट्विटर ने पैसे देकर ब्लू टिक लेने की सर्विस को फिलहाल रोक दिया है। यानि कि कंपनी की नई 8 डॉलर की सब्सक्रिप्शन सेवा लेने का आप्शन प्लेटफॉर्म के आईओएस (IOS) से गायब हो गया है। कंपनी ने यह फैसला फेमस ब्रांडों के फर्जी अकाउंट बढ़ने के कारण लिया है। फेक अकाउंट्स के बारे में सबसे पहले वेबसाइट प्लेटफॉर्मर ने जानकारी दी थी। हालांकि, मौजूदा यूजर्स के पास उनके अकाउंट की एक्सेस जारी रहेगी और वो उसे पहले की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे।


रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर को ये कदम उठाने के लिए इसलिए मजबूर होना पड़ा है, क्योंकि कौन-सा ट्विटर अकाउंट असली है और कौन-सा अकाउंट फर्जी, इसका पता नहीं चल पा रहा था और भारी संख्या में ऑरिजनल ब्रांड्स के डूप्लिकेट अकाउंट्स तैयार कर लिए गए हैं, जिससे ट्विटर के सामने असली और नकली का पहचान करना काफी मुश्किल हो गया है।


बता दें, पहले ट्विटर पर ब्लू टिक यूजर्स को आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के बाद मिलता था, जिससे किसी यूजर की ऑथेंटिकेशन और भरोसेमंद होने का पता चलता था। मगर ट्विटर खरीदने के बाद से एलन मस्क लगातार ट्विटर पर कई तरह के बदलाव करते नजर आ रहे हैं। इन्हीं में से एक यह था कि अब यूजर्स पैसे देकर ब्लू टिक खरीद सकते हैं।


बीते बुधवार को ही ट्विटर ने इस सर्विस को रोलआउट किया था। यूजर्स ने इस सर्विस का इस्तेमाल भी करना शुरू कर दिया। जिसके बाद ब्लू टिक वाले फेक अकाउंट की बाढ़ सी आ गई। इसके बाद ट्विटर को पेड सर्विस का फैसला फिलहाल के लिए वापस लेना पड़ा है।


फेक अकाउंट पर ब्लू टिक मिलने की शिकायत तब सामने आई जब जीसस क्राइस्ट के अकाउंट को ब्लू टिक मिला। इतना ही नहीं पेड वेरिफिकेशन फीचर के रोल आउट होते ही एप पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसी मशहूर हस्तियों के कई फर्जी अकाउंट भी सामने आ गए। कुछ वेरिफाइड अकाउंट में गेमिंग केरेक्टर 'सुपर मारियों' और लेकर्स खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स के भी फेक अकाउंट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Twitter और मेटा के बाद अब Amazon के कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा, नौकरी से निकाले जा रहे लोग