
Peru Protests
पेरू (Peru) में पिछले कुछ समय से चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पिछले बुद्धवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो (Pedro Castillo) को राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया था। पेड्रो कैस्टिलो ने देश की विधायिका को भंग करके तानाशाह की तरह सरकार बनाने की कोशिश की थी, जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद देश की उपराष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे (Dina Boluarte) को पेरू की राष्ट्रपति बनाया गया है। डीना बोलुआर्टे देश की पहली महिला राष्ट्रपति तो बन गई, पर इसके साथ ही उनकी सरकार के लिए मुश्किलें भी बढ़ गई।
पेरू में तेज़ हुए विरोध प्रदर्शन और दंगे
पेरू में पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को हटाने के बाद से ही उनके समर्थन और नई सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और दंगे शुरू हो गए थे, जो अब तेज़ हो गए हैं। पेड्रो कैस्टिलो के समर्थक उनके हटाए जाने के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं और देश के कई हिस्सों में दगे भड़का रहे हैं। इससे देश में उथल-पुथल बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें- Elon Musk ने बताया Twitter के जल्द लॉन्च होने वाले फीचर के बारे में, फाउंडर Jack Dorsey ने कहा - बहुत बढ़िया
2 लोगों की हुई मौत, कई घायल
पेरू में विरोध प्रदर्शन तेज़ होने से प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति भी बढ़ गई है। इन्हीं दंगों में 2 लोगों की मौत हो गई हैं। प्रदर्शनकारी पुलिस के खिलाफ जाते हुए आंदाहुयलस (Andahuaylas) के एयरपोर्ट में ज़बरदस्ती घुसने की कोशिश की। इसी के चलते पुलिस की जवाबी कार्रवाही में दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल भी हो गए हैं।
आंदाहुयलस एयरपोर्ट को किया गया बंद
विरोध प्रदर्शनों के चलते स्थिति बिगड़ने की वजह से आंदाहुयलस एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा है।
पेड्रो कैस्टिलो को रिहा करने की उठी मांग, पुलिस ने किया आंसू गैस का इस्तेमाल
पेड्रो कैस्टिलो को पूरे मामले के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उनके समर्थकों ने उनकी रिहाई की मांग उठाते हुए में पेरू की राजधानी विरोध प्रदर्शन और दंगे भड़का दिए। इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया और कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया। पर प्रदर्शनकारियों ने इसके बाद भी पीछे हटने से मना कर दिया और आंसू गैस से अपना बचाव भी किया। आने वाले दिनों में पेरू में अशांति और भी बढ़ने की संभावना है।
Published on:
12 Dec 2022 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
