22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूक्रेन ने रूस पर किए हमले, राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ने शेयर किया वीडियो

Russia-Ukraine War: रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन ने हमले तेज़ कर दिए हैं। रूस की सैन्य और आर्थिक क्षमता को सीमित करने के लिए यूक्रेनी सेना अहम ठिकानों को निशाना बना रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Aug 23, 2026

Ukraine attacks Russia

यूक्रेन ने रूस पर किए हमले (Photo - Video Screenshot from @ZelenskyyUa)

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को 4 साल से ज़्यादा समय बीत चुका है, लेकिन इसके बावजूद युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। एक समय था जब रूस ही हमले कर रहा था और यूक्रेन अपनी रक्षा कर रहा था पर अब यूक्रेनी सेना ने भी रूस पर हमले बढ़ा दिए हैं। यूक्रेनी सेना रूस में सैन्य और ऊर्जा ठिकानों को निशाना बना रही है। अब एक बार फिर यूक्रेन ने रूस पर हमले किए, जिसके बारे में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ( Volodymyr Zelenskyy) ने जानकारी दी।

ज़ेलेन्स्की ने शेयर किया वीडियो

ज़ेलेन्स्की ने रूस पर यूक्रेन के हमले का वीडियो शेयर हुए लिखा, "यूक्रेन के लंबे समय तक चलने वाले प्रतिबंध रूस की सैन्य और आर्थिक क्षमता को सीमित कर रहे हैं, जिससे हमलावर देश को युद्ध का असर सीधे तौर पर महसूस हो रहा है।"

"पिछले 24 घंटों में हमारी सेनाओं ने फ्रंट लाइन से 1,000 किलोमीटर दूर नोवोकुइबिशेव्स्क रिफाइनरी पर हमला किया, जिससे रूस के युद्ध तंत्र को एक्सपोर्ट से होने वाली लाखों डॉलर की कमाई का नुकसान हुआ। हमने समारा क्षेत्र में एक लॉजिस्टिक्स हब और ब्लैक सी में भी कई ठिकानों पर हमले किए।"

"पहले किए गए हमलों के पक्के नतीजे सामने आए हैं। साकी एयरफील्ड पर एक Su-24M विमान और एयरफील्ड के चार उपकरण नष्ट कर दिए गए, जबकि ब्रियांस्क क्षेत्र में हमने उन ड्रोन-कंट्रोल रिले स्टेशनों को खत्म कर दिया जिनका इस्तेमाल कब्ज़ा करने वाली सेना शांतिपूर्ण यूक्रेनी शहरों और गांवों की ओर हमलावर UAVs को निर्देशित करने के लिए करती थी।"

"मैं यूक्रेन की रक्षा सेनाओं के सभी योद्धाओं को उनके असरदार काम और रूस को उसके रणनीतिक पिछले ठिकानों से वंचित करने के लिए धन्यवाद देता हूं।"

एयर डिफेंस को मज़बूत करने पर हुई चर्चा

जर्मन विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल (Johann Wadephul) के साथ मीटिंग में ज़ेलेस्कु ने अपने देश के एयर डिफेंस को मज़बूत करने और दोनों देशों के बीच ड्रोन डील समझौते को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। सर्दियों की तैयारियों की अहमियत बताते हुए वाडेफुल ने बताया लि वह अभी से सर्दियों के बारे में सोच रहे हैं और युद्ध के दौरान सर्दियों की तैयारियों में यूक्रेन की मदद करने के लिए काम कर रहे हैं।