
Ukraine claims seizure of 100 settlements in Russia
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को युद्ध शुरू हुआ था और इसे 2 साल से भी ज़्यादा समय हो चुका है, लेकिन अभी भी यह खत्म नहीं हुआ है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेन पर कब्ज़ा करना चाहते थे और इसी वजह से उनके आदेश पर रूस की सेना ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। हालांकि अभी भी पुतिन यूक्रेन पर कब्ज़ा नहीं कर सके हैं। हालांकि यूक्रेन के कुछ हिस्सों में रूसी सेना ने डेरा डालकर अपने कब्ज़े में ले लिया है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है। यूक्रेन काउंटर-अटैक भी कर रहा है और अब तो इस युद्ध में यूक्रेन का अलग ही अंदाज़ दिख रहा है, क्योंकि यूक्रेनी सेना अब रूस के इलाके में घुसकर कब्ज़ा जमा रही है।
रूस की 100 बस्तियों पर यूक्रेन का कब्ज़ा
यूक्रेनी सेना के कमांडर-इन-चीफ ओलेक्सांद्र सिरस्की ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अगस्त को रूस के कुर्स्क क्षेत्र में घुसने के बाद से यूक्रेनी सैनिकों ने वहाँ की 100 बस्तियों पर कब्ज़ा कर लिया है। सिरस्की ने बताया कि उनकी सेना आगे बढ़ रही है जिससे रूस को नुकसान हो रहा है। ऐसे में रूस ने दूसरे इलाकों से करीब 30,000 सैनिकों को कुर्स्क भेजा है जिससे यूक्रेनी सैनिकों को चारों ओर से घेरा जा सके। सिरस्की ने यह भी बताया कि यूक्रेन ने अपने सुमी इलाके में रूसी हमले को रोकने के लिए एक बफर ज़ोन बनाने के उद्देश्य से कुर्स्क में सैन्य अभियान शुरू किया। इस सैन्य अभियान के तहत यूक्रेनी सेना ने रूस के 594 सैनिकों को भी हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें- सूडान के अल फशीर में पैरामिलिट्री ने किया लोगों पर हमला, 25 लोगों की मौत और 30 घायल
Published on:
28 Aug 2024 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
