16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूक्रेन की अनाज निर्यात डील हुई खत्म, रूस ने किया बढ़ाने से इनकार

Ukraine Grain Deal Expires: यूक्रेन की अनाज निर्यात डील अब खत्म हो गई है। यूक्रेन के लिए इस डील का काफी महत्व था। ऐसे में क्या रही इस डील के खत्म होने की वजह? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Jul 18, 2023

ukraine_grain.jpg

Ukraine Grain deal expires

अनाज हर देश की बड़ी ज़रूरत है। हालांकि हर देश में अनाज की उतनी ज़्यादा उपलब्धता नहीं होती। ऐसे में जिन देशों में अनाज की बाहुल्यता होती है, वो दूसरे देशों को अनाज का निर्यात करते हैं। इन देशों में यूक्रेन (Ukraine) भी शामिल है। दुनिया में अनाज का निर्यात करने के मामले में यूक्रेन का नाम टॉप 5 देशों में आता है। अनाज का निर्यात करना यूक्रेन की अर्थव्यवस्था के लिए लंबे समय से बहुत ही अहम रहा है। यूक्रेन कई देशों को लंबे समय से अनाज का निर्यात कर रहा है जो उसकी अर्थव्यवस्था के लिए काफी ज़रूरी भी रहा है। पर अब जल्द ही यूक्रेन की पहले से ही रूस (Russia) के खिलाफ चल रहे युद्ध की वजह से प्रभावित अर्थव्यवस्था को झटका लगने वाला है। इसकी वजह है यूक्रेन के अनाज का निर्यात करने की डील का खत्म होना।


रूस की वजह से यूक्रेन की अनाज निर्यात डील हुई खत्म

लंबे समय से चली आ रही यूक्रेन की अनाज निर्यात डील अब खत्म हो गई है। यूक्रेन कई देशों को ब्लैक सी (काला सागर) के ज़रिए अनाज का निर्यात करता था, पर अब यह डील खत्म हो गई है। इसकी वजह है रूस। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। पढ़कर शायद ही किसी को हैरानी हुई होगी। दरअसल यूक्रेन को अनाज का निर्यात करने की अनुमति देने की डील से रूस ने बाहर होने के फैसला लिया और इसे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। इसी वजह से अब यह डील खत्म हो गई है।


क्या होंगे परिणाम?

यूक्रेन की अनाज निर्यात डील के खत्म होने का परिणाम यह होगा कि दुनिया के कई देशों के लिए अनाज की कीमतें बढ़ सकती है। इसका सबसे ज़्याद और बुरा असर गरीब लोगों पर पड़ेगा। इतना ही नहीं, इससे यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को भी झटका लगेगा। रूस के इस डील से पीछे हटने के फैसले का अमरीका (United States Of America) समेत दूसरे कुछ देशों ने भी विरोध किया है।

यह भी पढ़ें- लंदन में हिंदू विरोधी मौलवी अंजेम चौधरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आतंकियों से संबंधों का आरोप