
Burning fighter jet
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को 2 साल से भी ज़्यादा समय बीत चुका है पर फिर भी यह युद्ध खत्म नहीं हुआ है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का इरादा यूक्रेन पर कब्ज़ा करना था और इस वजह से उन्होंने अपनी सेना को यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने का आदेश दिया था। उस समय लोगों ने सोचा भी नहीं थे कि यह युद्ध इतने लंबे समय तक चलेगा, पर यह अभी भी जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल के नुकसान के साथ ही कई शहरों में भारी तबाही भी मच चुकी है। हालांकि इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना भी डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है। इससे रूस की सेना को भी काफी नुकसान हुआ है। यूक्रेन की सेना ने रूस की सेना को कई इलाकों से खदेड़ भी दिया है। और अब तो यूक्रेनी सेना ने रूस में ठिकानों पर भी हमले शुरू कर दिए हैं।
रूस के खिलाफ तेज़ हुए यूक्रेन के हमले
यूक्रेन ने अब रूस के खिलाफ हमले तेज़ कर दिए हैं। यूक्रेन को जो अमेरिकी हथियार दिए हैं, उनसे अब रूस में हमले करने का ग्रीन सिग्नल भी मिल गया है। यूक्रेन ने रूस के बेलगोरोड (Belgorod) शहर में मिसाइल से हमले भी किए हैं और साथ ही रूस की कुछ तेल रिफाइनरी फैक्ट्रियों को भी निशाना बनाया है। इतना ही नहीं, हाल ही में यूक्रेन ने रूस के Su-57 फाइटर जेट पर भी हमला कर दिया और उसे नुकसान पहुंचाया। हाल ही में यूक्रेन ने रूस अधिकृत क्रीमिया में हमला करते हुए रूस के 3 सरफेस-टू-एयर S-500 मिसाइल डिफेंस सिस्टम्स को भी नुकसान पहुंचाया। इसके लिए यूक्रेन ने अमेरिकी हथियारों का ही इस्तेमाल किया।
और गंभीर हो सकता है युद्ध
यूक्रेन अब न सिर्फ सेल्फ डिफेंस के लिए, बल्कि अटैक के लिए भी अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। रूस ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर इस युद्ध में उनके देश में अमेरिकी हथियारों से हमला किया जाता है तो यूक्रेन को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। अब यूक्रेन धीरे-धीरे ऐसा कर भी रहा है। अगर यूक्रेन ने रूस के मुख्य शहरों जैसे राजधानी मॉस्को पर हमला कर दिया, तो यह युद्ध और भी गंभीर हो सकता है।
यह भी पढ़ें- गाज़ा में सीज़फायर की कोशिशें हुई तेज़, इज़रायल और हमास के बीच जल्द हो सकता है समझौता
Updated on:
11 Jun 2024 11:14 am
Published on:
11 Jun 2024 11:14 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
