14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“यूक्रेन में चल रहा युद्ध एशिया की भी समस्या” – इमैनुएल मैक्रों

Ukraine-Russia War: यूक्रेन में चल रहे रुसी युद्ध की गंभीरता के बारे में हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बयान दिया है। इसमें उन्होंने एशियाई देशों से भी अपील की है।
less than 1 minute read
Google source verification
emmanuel_macron.jpg

French President Emmanuel Macron

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध की गंभीरता से पूरी दुनिया अच्छे से वाकिफ है। रुस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर बड़ी तादाद में रुसी सेना से यूक्रेन पर इसी साल 24 फरवरी को हमला कर दिया था। शुरू में जहाँ ऐसा लग रहा था कि रूस कुछ दिन में ही इस युद्ध को जीत लेगा, पर ऐसा नहीं हुआ। कई देशों से लगातार आर्थिक सहायता मिलने की वजह से यूक्रेनी सेना डटकर रुसी सेना का सामना कर रही है। यूक्रेन (Ukraine) की सहायता करने वाले इन देशों में फ्रांस (France) भी शामिल है। हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने इस विषय पर एक बड़ा बयान दिया है।


एशिया की भी समस्या

फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों ने हाल ही में पैसिफिक रिम सम्मेलन (Pacific Rim Summit) में हिस्सा लिया, जहाँ उन्होंने ग्लोबल बिज़नेस लीडर्स को संबोधित किया। उन्होंने इन बिज़नेस लीडर्स को बताया की फ्रांस यूक्रेन में चल रहे युद्ध के खिलाफ शुरू से ही आम सहमति को बढ़ाने का काम कर रहा है। फ्रेंच राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन में चल रहा युद्ध एशियाई देशों की भी समस्या है, क्योंकि इससे असंतुलन की स्थिति उत्पन्न होगी। इसलिए उन्होंने एशियाई देशों से यूक्रेन में चल रहे इस युद्ध के खिलाफ आम सहमति में शामिल होने की अपील की।



यह भी पढ़ें- यूक्रेन में करोड़ों लोगों के घर की बिजली हुई गुल