विदेश

रूस के खिलाफ यूक्रेन को मिली कामयाबी, एक रात में मार गिराए 26 ड्रोन्स

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 16 महीनों से ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है। इस युद्ध में बीती रात यूक्रेन को कामयाबी मिली है। क्या है यूक्रेन की बड़ी कामयाबी? आइए जानते हैं।

2 min read
Jul 11, 2023
Ukraine shoots down Russian drones

द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के बाद हुए सबसे बड़े युद्ध को 16 महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है। हम बात कर रहे हैं रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध की। 24 फरवरी, 2022 को रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से रुसी आर्मी को यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग करने का आदेश दिया था और तभी से यह युद्ध अब तब जारी है। इतने लंबे समय से चल रहे इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। साथ ही कई शहरों में भीषण तबाही मच चुकी है। अब तक रूसी आर्मी यूक्रेन पर कई खतरनाक हमले कर चुकी है। इनमें ड्रोन्स, मिसाइलों, बम, गोलियों और दूसरे कई हथियारों का इस्तेमाल किया जा चुका है और अभी भी किया जा रहा है। पर बीती रात यूक्रेन को रूस के खिलाफ एक कामयाबी मिली।


एक रात में मार गिराए 26 ड्रोन्स

जब से दोनों देशों के बीच यह जंग शुरू हुई है, तब से रूस के यूक्रेन पर हमले जारी हैं। पर यूक्रेन भी लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से इस युद्ध में डटा हुआ है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार यूक्रेन को बीती रात रूस के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली। यूक्रेन की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि बीती रात रूस ने यूक्रेन पर 26 ड्रोन्स से अटैक किया। पर यूक्रेनी आर्मी ने उन सभी ड्रोन्स को मार गिराया और रूस को उसके मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया।


यह भी पढ़ें- साउथ अमरीका में हीटवेव अलर्ट, 5 करोड़ से ज़्यादा अमरीकी होंगे भीषण गर्मी से परेशान

जल्द आ सकता है बड़ा मोड़


रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस युद्ध में जल्द ही एक बड़ा मोड़ सकता है। इस युद्ध की वजह से रूस की आर्मी के कई सैनिक मारे जा चुके हैं। साथ ही रुसी आर्मी का मनोबल भी काफी गिरा हुआ है। वहीं यूक्रेनी आर्मी लगातार इस जंग में डटी हुई है। यूक्रेनी आर्मी ने लंबे समय तक इस युद्ध में सिर्फ डिफेंस के दम पर ही जंग लड़ी, पर कुछ समय पहले यूक्रेन ने काउंटरऑफेंस भी शुरू कर दिया है। पर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से यूक्रेन का मनोबल काफी बढ़ा है। कुछ दिन पहले ही अमरीका ने यूक्रेन को क्लस्टर म्यूनिशन्स देने का ऐलान किया है।

क्लस्टर म्यूनिशन्स में ऐसे बम और मिसाइल होते हैं जिनमें कई विस्फोटक सबम्यूनिशन्स होते हैं। इन हथियारों में बम या मिसाइल जिन्हें आसमान या ज़मीन से लॉन्च किया जाता है और ये अपने अंदर के सबम्यूनिशन्स को रिलीज़ कर देते हैं जिससे दुश्मन को ज़्यादा नुकसान पहुंचाया जा सकता है और उसके ज़्यादा इलाके, हथियारों और आर्मी को टारगेट किया जा सकता है। ऐसे में अगर यूक्रेनी आर्मी युद्ध में रुसी आर्मी के खिलाफ क्लस्टर म्यूनिशन्स का इस्तेमाल करती है, तो इस युद्ध में उन्हें बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर