विमानों के साथ हादसों के मामले समय-समय पर सामने आते रहते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में इन हादसों के वीडियो भी देखने को मिलते हैं। हालांकि सभी हादसे एक-जैसे नहीं होते। कुछ हादसे गंभीर होते हैं पर कुछ ऐसे भी होते हैं जिनसे ज़्यादा परेशानी नहीं होती। हालांकि विमान के साथ सामन्य हादसा भी लोगों की चिंता बढ़ा देता है। ऐसा ही एक हादसा हाल ही में हुआ। यह हादसा यूनाइटेड एयरलाइंस के Boeing 737 MAX विमान के साथ हुआ। एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद इस विमान के गियर में परेशानी आ गई।