15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका के कैलिफोर्निया में चीनी न्यू ईयर फेस्टिवल में अंधाधुंध गोलीबारी, करीब 10 की हुई मौत

अमेरिका के लॉस एंजिलिस के कैलिफोर्निया के मोंटेरे पार्क में चीनी न्यू ईयर फेस्टिवल कार्यक्रम में शनिवार देर रात अंधाधुंध गोलीबारी में करीब 16 लोगों को गोली लगने की सूचना है। जिनमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

2 min read
Google source verification
california_shooting.jpg

अमेरिका के कैलिफोर्निया में चीनी न्यू ईयर फेस्टिवल में अंधाधुंध गोलीबारी, करीब 10 की हुई मौत

अमेरिका के लॉस एंजिलिस के कैलिफोर्निया के मोंटेरे पार्क में चीनी न्यू ईयर फेस्टिवल कार्यक्रम में शनिवार देर रात अंधाधुंध गोलीबारी में करीब 16 लोगों को गोली लगने की सूचना है। जिनमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोंटेरे पार्क, लॉस एंजिल्स काउंटी का एक शहर है। यह लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन से लगभग 7 मील (11 किमी) दूर है। मोंटेरे पार्क में बड़ी संख्या में एशियाई आबादी रहती है। इस शहर की आबादी 60,000 के करीब है। एलए टाइम्स ने कहा कि रात 10 बजे यहां पर अंधाधुंध फायरिंग हुई।

अंधाधुंध फायरिंग में कईयों को लगी गोली

बताया जा रहा है कि, गोलीबारी स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे (0600 GMT) के आस-पास हुई। मोंटेरी पार्क में चीनी चंद्र नववर्ष समारोह का कार्यक्रम हो रहा था। उसी वक्त एक शख्स ने समारोह में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग के सार्जेंट बॉब बोस ने बताया कि, यह गोलीबारी मोंटेरे पार्क के गारवे एवेन्यू में हुई। एक व्यक्ति ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।

रेस्त्रां मालिक ने बताया, मशीनगन लिए एक शूटर मौजूद

कार्यक्रम स्थल के करीब स्थित एक रेस्त्रां मालिक सेउंग वोन चोई ने बताया कि, तीन लोग उनके रेस्त्रां में आ गए और उन्हें दरवाजा बंद करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि, मशीनगन लिए हुए एक शूटर के पास कई राउंड की गोलियां मौजूद थी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो फुटेज में आपातकालीन कर्मचारियों को घटनास्थल पर हताहतों का इलाज करते और पुलिस को सड़कों पर पहरा देते हुए देखा गया है।

5 दिन पूर्व कैलिफोर्निया में 6 की मौत

5 दिन पूर्व भी कैलिफोर्निया के गोशेन में हुई गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे टारगेट किलिंग करार दिया था। तुलारे काउंटी के शेरिफ माइक बॉउड्रीक्स ने बताया था कि, इसमें कम से कम दो संदिग्ध हैं और यह हिंसा नहीं बल्कि टारगेट किलिंग है।

यह भी पढ़े - भगवान राम आदर्श नहीं थे, सेवानिवृत्त प्रोफेसर केएस भगवान ने उठाया सवाल, हिंदू संगठन नाराज

यह भी पढ़े - कांग्रेस सांसद का ममता बनर्जी पर हमला, बोले-मोदी जी गुस्सा हो जाएंगे इसलिए भारत जोड़ो यात्रा पर कुछ नहीं बोलीं