तालिबान के शासन में एक-दूसरे से बदला लेने के लिए हत्या करने के मामले बढ़ गए हैं और इस तरह के मामलों में किसी तरह की गिरावट नहीं हो रही है। सामन्य जनता ही नहीं, पूर्व सरकारी अधिकारी, पुलिस अधिकारी और सैन्यकर्मी भी इन वारदातों का शिकार बन रहे हैं, जिससे अफगानिस्तान में अराजकता बढ़ने के साथ ही सुरक्षा पर खतरा होने से लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। अफगानिस्तान में कई लोगों को इस बात का डर है कि तालिबान के शासन में व्यक्तिगत विवाद, जनजातीय संघर्ष और बदला लेने की घटनाएं बढ़ने और ऐसे अपराधों के लिए जवाबदेही के कम होने से ऐसे मामलों में कोई कमी नहीं होगी।