
Vladimir Putin with Xi Jinping
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 2 साल से भी ज़्यादा समय हो गया है। 24 फरवरी 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर यह युद्ध शुरू हुआ था। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में भारी तबाही मच चुकी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और उससे भी ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। पर लगातार मिल रही इंटरनेशनल हेल्प की बदौलत यूक्रेनी सेना अभी भी डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है। यूक्रेनी सेना कई इलाकों से रूस की सेना को खदेड़ चुकी है। साथ ही समय-समय पर रूस पर हमले भी कर रही है। इतना ही नहीं, रूस की सेना के कई सैनिक भी मारे जा चुके हैं और उनके हथियार भी कम हो रहे हैं। हाल ही में यूके (UK) के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स (Grant Shapps) ने दावा किया है कि चीन ने रूस को खतरनाक हथियारों की सप्लाई शुरू कर दी है। अब इस ब्रिटिश दावे पर अमेरिका (United States Of America) की प्रतिक्रिया सामने आ गई है।
ब्रिटिश दावे को अमेरिका ने दी चुनौती
चीन इस युद्ध में यूक्रेन के खिलाफ रूस को खतरनाक हथियारों की सप्लाई शुरू कर रहा है, इस ब्रिटिश दावे पर अमेरिका ने भी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने इस ब्रिटिश दावे को चुनौती दी है। बाइडन प्रशासन का मानना है कि चीन खतरनाक हथियारों की सप्लाई रूस को नहीं कर रहा है।
कुछ दिन पहले ही चीन गए थे पुतिन
अभी कुछ दिन पहले ही पुतिन चीन गए थे और वहाँ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) समेत कई और मंत्रियों और अधिकारियों से भी मिले थे। ऐसे में ब्रिटिश रक्षा मंत्री शाप्स ने कहा है कि पुतिन के चीन दौरे के दौरान ही हथियारों की सप्लाई पर चर्चा हुई होगी।
यह भी पढ़ें- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचे दो दिन के बेलारूस दौरे पर, अपने खास दोस्त से की मुलाकात
Updated on:
24 May 2024 12:13 pm
Published on:
24 May 2024 12:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
