2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगदाद में हाई अलर्ट, अमेरिकी दूतावास ने अगले 48 घंटे में आतंकी हमले की चेतावनी दी

बगदाद में अमेरिकी दूतावास ने 48 घंटे के भीतर संभावित आतंकी हमले की चेतावनी जारी करते हुए अमेरिकियों को तुरंत इराक छोड़ने की सलाह दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Apr 02, 2026

अमेरिकी दूतावास ने बाग्दाद में जारी किया अलर्ट

इराक की राजधानी बगदाद से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। गुरुवार को बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक हाई-लेवल सिक्योरिटी अलर्ट जारी करते हुए संभावित आतंकी हमलों की आशंका जताई है। दूतावास के अनुसार, ईरान समर्थित इराकी सशस्त्र मिलिशिया समूह अगले 24 से 48 घंटों के भीतर मध्य बगदाद को निशाना बना सकते हैं।

सोशल मीडिया पर जारी हुआ आधिकारिक अलर्ट

अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि खुफिया इनपुट के आधार पर यह आशंका है कि आतंकवादी गुट जल्द ही हमले को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। यह चेतावनी खासतौर पर राजधानी के संवेदनशील इलाकों को लेकर दी गई है।

अमेरिकियों को तुरंत इराक छोड़ने की सलाह

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दूतावास ने इराक में रह रहे सभी अमेरिकी नागरिकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है। बयान में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी अमेरिकी नागरिक अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। बिना किसी देरी के तुरंत इराक छोड़ने की तैयारी करें। यह चेतावनी इस बात का संकेत है कि सुरक्षा एजेंसियां किसी बड़े खतरे को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं।

क्यों संवेदनशील है मिडिल बगदाद?

दूतावास ने विशेष रूप से मध्य बगदाद का उल्लेख किया है, जो सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां कई विदेशी दूतावास है। प्रमुख सरकारी कार्यालय मौजूद है। महत्वपूर्ण प्रशासनिक और कूटनीतिक केंद्र है और ऐसे में इस इलाके पर संभावित हमला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा असर डाल सकता है।

बढ़ते तनाव के बीच आई चेतावनी

यह अलर्ट ऐसे समय में आया है जब पूरे मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव चरम पर है। अमेरिका पहले से ही इराक में अपने नागरिकों, राजनयिकों और सैन्य ठिकानों की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट पर है।

बगदाद में अमेरिकी पत्रकार का अपहरण

इस चेतावनी से पहले बगदाद में एक और गंभीर घटना सामने आई थी। दो दिन पहले एक अमेरिकी पत्रकार का अपहरण कर लिया गया था। इराक के गृह मंत्रालय के अनुसार एक विदेशी पत्रकार के अपहरण की पुष्टि हुई है। सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर जांच शुरू की। एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। अपहरण में इस्तेमाल एक वाहन जब्त किया गया है हालांकि अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।