9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान की उड़ी खिल्ली! जेडी वेंस ने सीजफायर शर्तों पर शहबाज शरीफ के दावे को किया खारिज

JD Vance on US Iran Ceasefire: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ के बयान को खारिज करते हुए कहा, लेबनान अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर का हिस्सा नहीं है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Apr 09, 2026

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (ANI)

US Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के हालिया बयान को सीधे खारिज कर दिया है। वेंस ने स्पष्ट किया कि इस सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं है, जबकि शहबाज शरीफ ने अपने सार्वजनिक बयान में दावा किया था कि यह सीजफायर हर जगह लागू होगा, जिसमें लेबनान भी शामिल है।

शहबाज शरीफ की घोषणा पर विवाद

मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की कि पाकिस्तान की मध्यस्थता सफल रही है और सीजफायर लेबनान समेत अन्य जगहों पर भी लागू होगा। उन्होंने इसे एक बड़ी कूटनीतिक सफलता बताया और कहा कि आगामी 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता में सभी पहलुओं पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

शहबाज ने अपने X पर किया पोस्ट

शहबाज शरीफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं खुशी के साथ घोषणा करता हूं कि ईरान और अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ हर जगह तत्काल सीजफायर पर सहमत हो गए हैं, जिसमें लेबनान और अन्य क्षेत्र भी शामिल हैं। इस पोस्ट में उन्होंने जेडी वेंस को टैग किया था। इसके बाद ईरानी विदेश मंत्री और ईरानी संसद के स्पीकर ने भी इसे शेयर किया और लेबनान को सीजफायर का हिस्सा बताया।

जेडी वेंस ने किया खारिज

बुधवार को हंगरी के बुडापेस्ट में मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शहबाज शरीफ के बयान को पूरी तरह खारिज कर दिया। वेंस ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक वैध गलतफहमी (legitimate misunderstanding) की वजह से हुआ। ईरानियों ने सोचा कि लेबनान सीजफायर में शामिल है, लेकिन ऐसा कभी तय नहीं हुआ। हमने कभी इसका वादा नहीं किया।'

क्या बोले जेडी वेंस?

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सीजफायर मुख्य रूप से ईरान और अमेरिका के सहयोगी देशों इजरायल और खाड़ी के अरब देशों पर केंद्रित है। वेंस ने बताया कि इजरायली नेतृत्व ने लेबनान में कुछ संयम बरतने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन यह सीजफायर का हिस्सा नहीं, बल्कि बातचीत को सफल बनाने के लिए एक रणनीतिक कदम था। साथ ही, वेंस ने यह भी आरोप लगाया कि बातचीत में कई लोग गलत बयानबाजी और प्रोपगैंडा चला रहे हैं, जिससे असल तथ्यों में भ्रम पैदा हो रहा है।

पाकिस्तान की मध्यस्थता पर उठ रहे सवाल

जेडी वेंस के बयान के बाद पाकिस्तान की मध्यस्थता की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि शहबाज शरीफ का बयान सीजफायर की असली शर्तों से मेल नहीं खाता, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रम और तनाव बढ़ा है।

लेबनान पर हुए हमला सीजफायर का उल्लंघन

इजरायल सेना लगातार लेबनान में हमले कर रही है, जिसे ईरान ने सीजफायर का उल्लंघन बताया है। वहीं, अमेरिका और इजरायल इसे अलग मुद्दा मान रहे हैं। इस गलतफहमी के चलते पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ने की संभावना है।