14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान के साथ दूसरी बार शांति वार्ता करने की कोशिश में अमेरिका, सीजफायर खत्म होने से पहले हो सकती है बात

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने से पहले अमेरिका नई दूसरी शांति वार्ता आयोजित करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी अधिकारी इस बैठक की तारीख पर विचार कर रहे है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Apr 14, 2026

trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- एएनआई)

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद जहां एक तरफ अमेरिका चेतावनी वाले बयानों के साथ ईरान पर दबाव बनाते नजर आ रहा है वहीं दूसरी तरफ वह पूरी कोशिश में है कि सीजफायर खत्म होने से पहले ईरान के साथ फिर से बातचीत हो सके। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका ईरान के साथ एक और इन-पर्सन बैठक आयोजित करने पर विचार कर रहा है, जो सीजफायर की समय सीमा से पहले हो सकती है। अमेरिकी अधिकारी इस बैठक के लिए संभावित तारीख और स्थान पर विचार कर रहे हैं। यह निर्णय मौजूदा बातचीत और क्षेत्रीय मध्यस्थों की प्रगति पर निर्भर करेगा। एक सूत्र ने कहा कि चर्चा अभी शुरुआती स्तर पर है, लेकिन जरूरत पड़ने पर तेजी से कदम उठाने की तैयारी की जा रही है।

तुर्की दोनों देशों में मतभेद कम करने की कोशिश कर रहा

इस्लामाबाद में 11 अप्रैल को हुई मैराथन बैठक हाल की बातचीत का अहम पड़ाव रही, जिसमें अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र और ओमान जैसे देशों के प्रतिनिधियों ने भूमिका निभाई। इन देशों ने दोनों पक्षों के बीच संवाद को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सूत्रों के मुताबिक, अब सीजफायर खत्म होने से पहले दोनों देशों के बीच एक और दौर की बातचीत संभव है और तुर्की सक्रिय रूप से दोनों देशों के बीच मतभेद कम करने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले जिनेवा, वियना और इस्तांबुल जैसे शहरों को संभावित स्थानों के रूप में देखा गया था, वहीं अब जिनेवा और इस्लामाबाद फिर से चर्चा में हैं।

सीजफायर डेडलाइन आ रही नजदीक

अमेरिका और ईरान के बीच मौजूदा सीजफायर की समय सीमा नजदीक आ रही है, जिससे दोनों पक्षों पर दबाव बढ़ गया है। हालांकि, बातचीत में शामिल लोगों का कहना है कि यदि प्रगति सकारात्मक रहती है तो सीजफायर को बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। अमेरिकी प्रशासन फिलहाल सतर्क आशावाद की स्थिति में है। अधिकारियों का मानना है कि कूटनीतिक समाधान अभी भी संभव है, लेकिन इसके लिए निरंतर संवाद और लचीलापन जरूरी होगा। इसी वजह से बातचीत को जारी रखने पर जोर दिया जा रहा है।

ट्रंप ने कहा ईरान समझौते की कोशिश में

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि ईरान ने हाल ही में संपर्क किया है और समझौता करने की इच्छा जताई है। उनके अनुसार, तेहरान बहुत ज्यादा डील करना चाहता है, जो संभावित प्रगति का संकेत हो सकता है। एक अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की कि दोनों देशों के बीच संवाद लगातार जारी है और समझौते की दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश हो रही है। हालांकि, अंतिम नतीजा अभी अनिश्चित है, लेकिन कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं।