22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

US-Iran-War: एक साथ उठा 32 मासूमों का जनाजा, अमेरिका के मिनाब स्कूल हमले में गई थी बच्चों की जान

Minab School Strike: ईरान के मिनाब स्कूल पर हुए अमेरिकी हमले में मारे गए 32 बच्चों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। हमले में अब तक 170 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Jul 22, 2026

Iran holds funerals for 32 children

ईरान में 32 बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया (फोटो- IranView24 News Agency एक्स पोस्ट)

Iran War Live: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच मिनाब शहर में हुए हमले ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस हमले में बड़ी संख्या में बच्चों और आम लोगों की जान गई थी। अब इस घटना के बाद 32 बच्चों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया, जिसने पूरे इलाके को गम में डुबो दिया। बचाव दल अब भी मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं और मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

अब तक 170 लोगों की मौत

ईरान में मिनाब शहर के स्कूल पर हुए अमेरिकी हमले में मारे गए 32 बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे माहौल में शोक छाया रहा। बचाव और खुदाई का काम अभी भी जारी है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक इस हमले में कम से कम 170 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मलबे से लगातार नए शव मिलने के कारण मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

तेहरान में फिर सक्रिय हुई एयर डिफेंस सिस्टम

इस बीच ईरान की राजधानी तेहरान में एक बार फिर एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय किया गया। सरकारी मीडिया के अनुसार, आसमान में माइक्रो ड्रोन या दूसरे संभावित खतरों को देखते हुए यह कदम उठाया गया। उत्तर-पश्चिम, पूर्व और उत्तर-पूर्व तेहरान में लोगों ने तेज आवाजें और रोशनी देखी। हालांकि अभी तक किसी नए हमले या किसी तरह के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लगातार बढ़ रहा अमेरिका-ईरान तनाव

अमेरिका ने लगातार 11वीं रात ईरान के अलग-अलग इलाकों में हमले किए। इसी दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के संदिग्ध परमाणु ठिकाने पिकऐक्स माउंटेन पर जल्द और भारी हमला करने की चेतावनी दी। इसके जवाब में ईरान ने कहा कि अगर हमले जारी रहे तो वह पूरे क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई का दायरा बढ़ा सकता है। दूसरी ओर, युद्ध रोकने के लिए कूटनीतिक कोशिशें भी तेज हो गई हैं। ईरान के गृह मंत्री इस्कंदर मोमेनी ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों और सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात कर हालात पर चर्चा की। इसी बीच अमेरिकी हमलों में हमदान प्रांत के कबूदरआहंग काउंटी को भी निशाना बनाए जाने की खबर सामने आई है।