
तेहरान ने होर्मुज में दूसरे जहाज पर हमला किया। ( फोटो : ANI)
Tehran Attacks Second Ship in Hormuz: तेहरान ने नाकाबंदी के बावजूद 24 घंटों के दौरान होर्मुज में दूसरे जहाज पर हमला किया। ईरान के गार्डों ने है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में दूसरे जहाज पर हमला हुआ है। जबकि अमेरिका ने ईरान के वेय्सियन के बाहरी इलाकों पर हवाई हमले किए। अमेरिका का कहना है कि उसने हमलों की नई लहर में लगभग 140 ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, अमेरिकी सेना ने हवाई हमलों से रात भर ईरान के वेय्सियन के बाहरी इलाकों को निशाना बनाया। इससे पहले, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि साइप्रस के ध्वज वाले एक कंटेनर जहाज पर ईरान ने हमला किया था, जिससे उसके इंजन रूम को काफी नुकसान पहुंचा है और चालक दल का एक नागरिक सदस्य लापता है।
ईरानी मीडिया ने एक स्थानीय वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि पश्चिमी ईरान में स्थित इस अड्डे पर रविवार सुबह दुश्मन ने गोले दागे। स्थानीय अधिकारी सईद पौराली के हवाले से आईआरआईबी ने बताया कि दो हमले शहर के बाहरी इलाकों में हुए। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के खोंडाब में स्थित सैन्य अड्डे पर हमला किया। जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बहरीन में अमेरिकी पांचवें बेड़े के मुख्यालय के ऊपर धुएं के गुबार उठते देखे गए। इससे पहले, बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने कहा था कि पूरे देश में हवाई हमले के सायरन बज चुके हैं और निवासियों को तुरंत निकटतम सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है।
ईरान ने अमेरिका पर होर्मुज जलडमरूमध्य में 'अवैध मार्ग' बनाने का आरोप लगाया है। अमेरिका और ईरान के बीच रविवार को तनाव और बढ़ गया, जब वाशिंगटन ने ईरान के तटीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए नए सिरे से हमले किए, वहीं तेहरान ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को अगले आदेश तक बंद करने की घोषणा की। ये घटनाक्रम खाड़ी में बढ़ते तनाव के बीच सामने आए हैं, जब ईरान ने जलडमरूमध्य में एक मालवाहक जहाज को रोका और अमेरिका ने ओमान के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हमले के लिए तेहरान को दोषी ठहराया, जिससे राजनयिक वार्ता फिर से शुरू होने की संभावना और कम हो गई है। हेगसेथ का कहना है कि तेहरान ने 'गलत फैसला लिया' है।
ईरान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात और जहाजरानी संचालन के प्रबंधन पर केंद्रित वार्ता की। रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि दोनों पक्षों ने रणनीतिक जलमार्ग से नौवहन से संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा की और जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर एक आम सहमति तक पहुंचने के लिए परामर्श जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि कतर के एक प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा के कुछ हिस्से में भाग लिया।
ईरान की सेना ने अमेरिका से 16 जून के एमओयू का पालन करने की मांग की है और वाशिंगटन पर होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा कमजोर करने का आरोप लगाया है। ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमिनिया ने कहा कि अमेरिका ने इस रणनीतिक जलमार्ग से होकर एक "अवैध मार्ग" बनाया है और चेतावनी दी है कि ईरान के सशस्त्र बल देश के अधिकारों की दृढ़ता से रक्षा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सेना लगातार अपने 'टारगेट्स की लिस्ट' अपडेट कर रही है।
तेहरान का अमेरिका से कहना है कि 'एकतरफा समझौतों का युग समाप्त हो गया है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबाफ ने बढ़ते संघर्ष के बीच कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि तेहरान अब उन व्यवस्थाओं को स्वीकार नहीं करेगा जिन्हें वह असमान व्यवस्थाएं बताता है। गालिबाफ ने ईरान के टीवी की ओर से जारी एक बयान में कहा,एकतरफा सौदों का युग समाप्त हो गया है। हमने आपको पहले ही बता दिया था, अपना वादा निभाओ या परिणाम भुगतो। हकीकत सामने आ गई है।
पाकिस्तान और अरब ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष पर चिंता व्यक्त की है और चेतावनी दी है कि अमेरिका और ईरान के बीच हालिया हमले क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा हैं। सेंटकॉम का कहना है कि तीन रातों के हमलों में 300 से अधिक ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया गया। आईआरजीसी ने ओमान में अमेरिकी सैन्य सहायता सुविधाओं पर हमले की जिम्मेदारी ली और ओमान में अमेरिकी विमानवाहक पोत के संचालन के लिए सहायक सुविधाओं पर हमले का दावा किया है। अमेरिका की ओर से किए गए नए हमलों के बाद दक्षिणी ईरान में विस्फोट होने की खबरें सामने आई हैं।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इस्हाक डार ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान से फोन पर बातचीत के दौरान जंग के हालात पर चर्चा की। यह बातचीत प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से अमेरिका-ईरान वार्ता दुबारा करने के प्रयासों के तहत ईरान और कतर के नेताओं के साथ अलग-अलग वार्ता करने के एक दिन बाद हुई।
Updated on:
12 Jul 2026 12:34 pm
Published on:
12 Jul 2026 12:34 pm
