10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहरीन में 6 पाकिस्तानी और बांग्लादेशी गिरफ्तार, ईरानी हमलों का जश्न मनाते हुए शेयर किया था वीडियो

US-Israel-Iran War: ईरानी हमलों का जश्न मनाते हुए वीडियो शेयर करने के आरोप में बहरीन में 5 पाकिस्तानी और 1 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Mar 10, 2026

Six Pakistanis and Bangladeshis arrested

गिरफ्तार पाकिस्तानी और बांग्लादेशी (फोटो- Aditya Raj Kaul एक्स पोस्ट)

US-Israel-Iran War: इजरायल, अमेरिका और ईरान की जंग का आज 11वां दिन है। इस युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में भारी तबाही मची हुई है लेकिन अब भी लड़ाई के रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहै है। इसी बीच बहरीन से बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने 5 पाकिस्तानी और 1 बांग्लादेशी नागरिकों को जेल के अंदर डाल दिया है। इन लोगों पर ईरानी हमलों की तारीफ करने का आरोप लगा है। इसी के चलते बहरीन के एंटी साइबर क्राइम निदेशालय ने इन लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

वीडियो के दौरान हमलों का जश्न मनाया

खबरों के अनुसार इन छह लोगों ने ईरानी हमलों और उनके घातक प्रभावों को वीडियो में रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो के दौरान यह लोग हमलों का जश्न मनाते हुए देखे गए और इन्होंने ईरान के प्रति सहानुभूती जताते हुए उसकी हरकतों को सही ठहराया। इन लोगों पर भ्रामक जानकारी फैला कर निवासियों के बीच डर फैलाने का आरोप लगा है। वीडियो वायरल होने के बाद इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और इन्हें गिरफ्तार करके लोक अभियोजन के पास भेज दिया।

स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने की अपील

आतंरिक मंत्रालय के अनुसार इन लोगों ने न केवल विश्वासघाती ईरानी हमलों को रिकॉर्ड किया बल्कि उसे बार-बार रिपोस्ट भी किया। इस कृत्य को सार्वजनिक राय को गुमराह करने और समाज में असुरक्षा की भावना पैदा करने वाला माना गया ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। जनरल निदेशालय ने इन हरकतों को राष्ट्र की सुरक्षा और शांति को नुकसान पहुंचाने वाला बताया। घटना सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने और सूचना के लिए सिर्फ आधिकारिक स्रोतों पर विश्वास करने की सलाह दी गई।