
मुजतबा खामेनेई (फोटो- Clash Report एक्स पोस्ट)
US-Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में तनाव दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध ने भयानक रूप ले लिया है और खाड़ी देश भी इसकी चपेट में आने लगे है। इसी बीच खबर आ रही है कि ईरान के नए अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई इजरायल के हमले में घायल हो गए है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि मुजतबा युद्ध के दौरान घायल हुए है। हालांकि ईरान की तरफ से अभी इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
इजरायल के सरकारी टीवी ने मुजतबा के घायल होने की खबर प्रशारित करते हुए उन्हें जानबाज बताया है, जिसका मतलब है दुश्मन के हमले में घायल होना। लेकिन इजरायल मीडिया ने सिर्फ मुजतबा के घायल होने का दावा किया है, वह कब और किस घटना में घायल हुए इसकी कोई जानकारी इजरायली मीडिया द्वारा नहीं दी गई है। बतां दें कि मुजतबा के पिता और ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला अली खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों में मारे गए थे। उनके साथ-साथ मुजतबा की पत्नी और बेटी की भी मौत हो गई थी। इसके बाद मुजतबा के मारे जाने की भी खबरें सामने आई थी लेकिन ईरान ने इन्हें नकार दिया। अब ईरान ने मुजतबा के नया सुप्रीम लीडर चुने जाने की घोषणा की है। हालांकि जंग की शुरुआत के बाद से मुजतबा सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए है।
दूसरी तरफ ट्रंप पहले ही यह साफ कर चुके है कि ईरान का सुप्रीम लीडर उनकी राय के बिना नहीं चुना जाए। लेकिन ट्रंप की इस मांग को खारिज करते हुए ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा था कि देश का भविष्य और नेतृत्व एपस्टीन गैंग नहीं बल्कि देश की जनता और उनकी संस्थाएं तय करेगी। उन्होंने आगे कहा कि ईरान की स्वतंत्रता और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि है और देश के राजनीतिक फैसलों में बाहरी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। ईरान ने ट्रंप की मांग को ठुकराते हुए हाल ही में मुजतबा को नया सुप्रीम लीडर घोषित किया था। इस घोषणा के बाद ही इजरायल ने दावा किया था कि वह खामेनेई की तरह ही उनके उत्तराधिकारी को भी खत्म कर देगा। इजरायल की इस चेतावनी के बाद उसके सरकारी टीवी से खबर सामने आई है कि मुजतबा हमले में घायल हो गए है।
Updated on:
09 Mar 2026 03:33 pm
Published on:
09 Mar 2026 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Iran Israel Conflict Latest Updates
