11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बड़ा बयान, ‘यूक्रेन को कभी नहीं जीत पाएगा रूस’

Joe Biden's Speech From Warsaw: रूस-यूक्रेन युद्ध के विषय पर अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को पोलैंड के वॉरसॉ से संबोधित किया। अपने इस संबोधन में बाइडन ने युद्ध के बारे में कई बातें कही, जिनमें अंत तक यूक्रेन के साथ बने रहने की बात भी शामिल थी। इसके साथ ही बाइडन ने अपने इस संबोधन में इस युद्ध के बारे में एक बड़ी बात भी कही।

2 min read
Google source verification
joe_biden_speech_from_warsaw.jpg

Joe Biden's speech from Warsaw

24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को एक साल पूरा होने वाला है। इस युद्ध में अब तक जान-माल का काफी नुकसान हो चुका है। इसके साथ ही बड़ी बड़ी तादाद में लोग अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़कर भी भाग चुके हैं। रूस के प्लान के अनुसार कुछ दिनों में यूक्रेन पर कब्ज़ा करना था, पर रूस की ताकतवर आर्मी और खतरनाक हथियारों के बावजूद यूक्रेन की आर्मी अभी भी डटकर उनका सामना कर रही है। यूक्रेन को इस युद्ध में कई देशो की तरफ से मदद मिली है। यूक्रेन के मददगार देशों में अमरीका (United States of America) सबसे आगे रहा है। अमरीका शुरू से ही यूक्रेन को वित्तीय और सैन्य सहायता दे रहा है। हाल ही में अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) भी अचानक से यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) जाकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) से मिले थे। इसके बाद बाइडन पोलैंड (Poland) की राजधानी वॉरसॉ (Warsaw) पहुँचे और इस युद्ध के विषय में संबोधन पेश किया।

'यूक्रेन को कभी नहीं जीत पाएगा रूस'

अपने संबोधन में अमरीकी राष्ट्रपति बाइडन ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में बात करते हुए कहा कि रूस इस युद्ध में कितनी भी कोशिश कर ले, यूक्रेन को जीत नहीं पाएगा।


यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: युद्ध के विषय पर व्लादिमीर पुतिन ने संबोधन में कही बड़ी बात, 'जारी रहेगी यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई'

आयरन विल ऑफ अमरीका


बाइडन ने अपने इस संबोधन में रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में भी बात की। पुतिन के आदेश पर ही यह युद्ध शुरू हुआ था। बाइडन ने कहा कि पुतिन ने सोचा था कि वह बहुत ही मज़बूत है, पर अमरीका की आयरन विल के आगे पुतिन की एक नहीं चली।

यूक्रेन आज़ाद है

बाइडन ने अपने संबोधन में यूक्रेन के इस युद्ध में मज़बूती से डटकर रूस का सामना करने की तारीफ की। बाइडन ने कहा कि यूक्रेन आज़ाद है और आज़ाद ही रहेगा।

रूस पर हमला नहीं करेगा वेस्ट

कुछ दिन पहले पुतिन ने कहा था कि वेस्ट रूस पर हमला करने की साजिश कर रहा है। इस बारे में बात करते हुए बाइडन ने कहा कि वेस्ट का ऐसा कोई इरादा नहीं है और वेस्ट रूस पर हमला करने की साजिश नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल होने से पहले अचानक कीव पहुंचे अमरीकी राष्ट्रपति बाइडन, जानिए क्या है वजह