
US' military aid for Ukraine
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे की वजह से शुरू हुआ युद्ध 22 महीने से ज़्यादा समय बीत जाने के बाद भी जारी है। इतने समय में रूस के हमलों की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, पर रूस और रुसी सेना को भी इस युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। रूस अभी तक पूरे यूक्रेन पर कब्ज़ा नहीं कर पाया है और लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन अभी भी डटकर रूस का सामना कर रहा है और कई इलाकों से रुसी सेना को खदेड़ भी चुका है। पर जल्द ही यूक्रेन की लड़ाई कमज़ोर पड़ सकती है। इसकी वजह है अमेरिका (United States Of America) की तरफ से यूक्रेन को मिलने वाली मदद का जल्द बंद होना।
यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका ने भेजा हथियारों का आखिरी पैकेज
अमेरिका ने यूक्रेन की मदद के लिए हथियारों का आखिरी आधिकारिक पैकेज भेज दिया है।
अमेरिका रहा है यूक्रेन का सबसे बड़ा मददगार
रूस के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद ही अमेरिका इस युद्ध में यूक्रेन का सबसे बड़ा मददगार रहा है। अमेरिका ने लगातार यूक्रेन की मदद की है जिसकी मदद से रूस के खिलाफ यूक्रेन अभी भी जंग में टिका हुआ है और डटकर सामना कर रहा है।
अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को दी जाने वाली मदद के बंद होने का क्या है कारण?
अमेरिकी कांग्रेस की तरफ से इस बात पर मंज़ूरी नहीं मिली है कि अगले साल से भी यूक्रेन की मदद की जाएगी। इसी वजह से अमेरिका का यूक्रेन की मदद करना बंद होगा। हालांकि अगर अमेरिकी कांग्रेस सदस्य यूक्रेन की मदद करने के लिए सहमत हो जाते हैं तो अमेरिका फिर से यूक्रेन की मदद कर पाएगा।
यह भी पढ़ें- भारत की पाकिस्तान से बड़ी डिमांड, 26/11 और पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हाफिज़ सईद को लाना है देश
Published on:
28 Dec 2023 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
